Education
अररिया, 14 अक्टूबर 2026
जिलाधिकारी अररिया की अध्यक्षता में विद्यालयों में निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा, निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने का निर्देश जिलाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्य
अररिया, 14 अक्टूबर 2026
जिलाधिकारी अररिया की अध्यक्षता में विद्यालयों में निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा, निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने का निर्देश
जिलाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिले के विद्यालयों में संचालित निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में विद्यालयों में आधारभूत संरचनाओं के विकास, निर्माण कार्यों की प्रगति तथा कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालयों में संचालित निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए।
बैठक में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों तथा बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम (BSEIDC) से जुड़े अभियंताओं के बीच समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में संचालित कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्य पूर्ण कराएं। बैठक में शिक्षा विभाग एवं BSEIDC के संबंधित पदाधिकारी और अभियंता उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन अररिया
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#samratchoudhary