Defence
अपराध समीक्षा गोष्ठी में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर दिए सख्त निर्देश
Watch on:
▶️ YouTube
अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश, जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई पर जोर
उरई, जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन के साथ पुलिस लाइन्स सभागार, उरई में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी एवं अभियोजन अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रभावी कार्रवाई की समीक्षा की गई। साथ ही निरोधात्मक कार्रवाई, बीट प्रणाली, मिशन शक्ति, ऑपरेशन त्रिनेत्र एवं अन्य प्रचलित अभियानों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, वांछित एवं सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जनसुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।