🔥 TRENDING राजापुर में आज काली का विसर्जन ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक (PNB)... ਲਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਪਰਾ ਨੂੰ ਬੀਜੇਪੀ ਸੂਬਾ ਵਰਕਿ... India Thrash Bangladesh 13–0 in Asian... Income Tax Department Raids De-Addicti... Amritsar Police Seize 10 Foreign Pisto...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

अनीता देवी बनीं कोंच की नई एसडीएम, संभाला पदभार

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 28 Oct 2026, 10:20 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनसमस्याओं का निस्तारण और सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराना रहेंगी एसडीएम अनीता देवी की प्राथमिकताएं

कोंच (जालौन)। जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी समीर ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस अधिकारी अनीता देवी को कोंच का नया उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नियुक्त किया है। मंगलवार को उन्होंने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने तहसील परिसर का निरीक्षण किया और अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर कार्यप्रणाली के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मूल रूप से वाराणसी की रहने वालीं वर्ष 2022 बैच की पीसीएस अधिकारी अनीता देवी ने जुलाई माह में जनपद जालौन में योगदान दिया था। इसके बाद उन्हें एसडीएम न्यायिक के पद पर तैनात किया गया था। अब जिलाधिकारी ने उन्हें कोंच तहसील की जिम्मेदारी सौंपी है। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में एसडीएम अनीता देवी ने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनना और उनका उचित निराकरण कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के साथ-साथ अवैध कब्जे से सरकारी भूमि को मुक्त कराना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक कार्यों में जनहित को सर्वोपरि रखते हुए समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
📲Get App