🔥 TRENDING जिया बेरी में रक्तदान कार्यक्रम का आयो... Gujarat ATS: Suspected Jaish Terrorist... मंगरोल के केशोद चौकड़ी के पास लगे 'लव... Denmark Eyes Stronger Tech and Talent... Karnataka CSR spending surges to Rs 3,... Karnataka High Court imposes Rs 1 lakh...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

अनंत सिंह के दोनों बेटे पहुंचे बेगूसराय के रहुआ गांव मृतक अरविंद सिंह के परिजनों से मिल कर दिया सांत्वना

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 27 Nov 2026, 07:32 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बेगूसराय से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

अनंत सिंह के दो बेटे पहुंचे बेगूसराय के रहुआ गांव, अरविंद सिंह के परिजनों से मिलकर दी सांत्वना, ग्रामीणों में दिखा उत्साह बे

बेगूसराय: अनंत सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने लदमा गांव पहुंचे थे रहुआ निवासी अरविंद सिंह, अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान हुई थी मौत; पीड़ित परिवार से मुलाकात कर परिजनों का दुख बांटा।
बेगूसराय। जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहुआ गांव में उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब बिहार के चर्चित नेता अनंत सिंह के दो बेटे मृतक अरविंद सिंह के परिजनों से मिलने पहुंचे। दोनों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। अनंत सिंह के दोनों बेटों के गांव पहुंचने की खबर से स्थानीय लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
दरअसल, पूरा मामला अनंत सिंह की पुत्री की शादी से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, बेगूसराय जिले के रहुआ गांव निवासी अरविंद सिंह अनंत सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए उनके पैतृक गांव लदमा पहुंचे थे। शादी समारोह में शामिल होने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और गांव में भी शोक की लहर फैल गई।
*बाइट:* अनंत सिंह के दोनों पुत्र
📲Get App