🔥 TRENDING ભરૂચમાં ગરબાના પ્રથમ દિવસે SP ક્રિકેટ... Kolkata Police Issue Fresh Notice to T... Power Bank Sparks Flight Emergency, Ra... IndiGo Flight from Delhi to Chennai Di... Powerbank Sparks Fire in Overhead Bin... 35-Year-Old TV Actor Rescued from Alle...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अमेठी: विवाहिता की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, मासूम बेटी की गवाही पर आरोपी देवर गिरफ्तार
Crime

अमेठी: विवाहिता की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, मासूम बेटी की गवाही पर आरोपी देवर गिरफ्तार

✍️ Reporter: Vijay Kumar 🗓 22 Aug 2026, 11:54 AM 👁 68
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अमेठी के चितई पूरे दीवान गांव में विवाहिता पूनम की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का खुलासा मृतका की तीन वर्षीय बेटी के बयान से हुआ।

अमेठी जिले के चितई पूरे दीवान गांव में विवाहिता पूनम की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में आरोपी देवर देवा को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है।

घटना गुरुवार सुबह की है, जब पूनम का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मृतका के चेहरे और गले पर चोट के गंभीर निशान थे। शुरुआत में मृतका के पिता की तहरीर पर ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन पुलिस और फोरेंसिक टीम की गहन जांच में हत्या का खुलासा हुआ।

जांच के दौरान पुलिस को मृतका की तीन वर्षीय मासूम बेटी से अहम सुराग मिला। महिला कांस्टेबल द्वारा की गई पूछताछ में बच्ची ने अपनी मां की हत्या का आरोप अपने चाचा देवा पर लगाया। पुलिस के अनुसार, घटना के दिन पूनम का अपने देवर देवा से खाना निकालने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर देवा ने लोहे की रॉड से पूनम पर हमला कर दिया और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
📲Get App