अमेठी में जमीन के फर्जीवाड़े का भंडाफोड़: इंडियन बैंक मैनेजर का नाम आया सामने, लाखों के लेनदेन से मचा हड़कंप!
अमेठी जनपद के तिलोई तहसील क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जमीन के कथित फर्जीवाड़े में बैंकिंग व्यवस्था और राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। 63 वर्षीय बुजुर्ग रामसुमिरन (निवासी पाकरगांव) ने पांच लोगों पर कूटरचित बैनामा कराने और खातों में लाखों रुपये ट्रांसफर करवाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में इंडियन बैंक मोहनगंज शाखा के मैनेजर करुणेश कुमार पांडेय का नाम भी एफआईआर (FIR) में शामिल होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। शिकायत के अनुसार, पाकरगांव की गाटा संख्या 4261 (रकबा 0.125 ग्राम) का बैनामा 7 जुलाई 2025 को कराया गया। आरोप है कि जमीन का मूल्य सर्किल रेट से कम दिखाकर लगभग 60,080 रुपये के स्टांप शुल्क की चोरी की गई और गलत चौहद्दी दर्ज कराई गई।
जुलाई-अगस्त 2025 के दौरान अलग-अलग किस्तों में बैंक खातों के जरिए लाखों रुपये ट्रांसफर किए जाने का खुलासा हुआ है। एक खाते में 4.75 लाख रुपये भेजने का भी जिक्र है। 27 अप्रैल 2026 को राजस्व न्यायालय में प्रार्थना पत्र देने के बाद भी जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो पीड़ित बुजुर्ग की गुहार पर मोहनगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस और बैंक प्रशासन इस बड़े फर्जीवाड़े के जाल को कैसे बेनकाब करते हैं और बैंक मैनेजर की भूमिका पर क्या कार्रवाई होती है।