🔥 ट्रेंडिंग ખાડિયા જૂની ગેટ પાસે ધોબી ની પોળની સામ... હિંમતનગરમાં કૃષ્ણા પાર્ટી પ્લોટમાં આગ,... अखिलेश यादव परिवार संग 12 दिसंबर को पह... पैराशूट कैंडल से बढ़ता आग का खतरा: प्र... पेट डॉग की गंदगी से पुलिस शिकायत और पा... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी भारती...
09 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अमेठी के नवागत डीएम शशांक चौधरी ने संभाला कार्यभार

अमेठी के नवागत डीएम शशांक चौधरी ने संभाला कार्यभार

✍️ रिपोर्टर: ashif 🗓 23 सित. 2026, 03:44 AM 👁 81
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अमेठी जिले के नवागत जिलाधिकारी शशांक चौधरी (IAS) ने जिला कोषागार पहुंचकर जिलाधिकारी अमेठी के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जिले में प्रशासनिक प्राथमिकताओं और विकास कार्यों को लेकर अपनी जिम्मेदारियां संभालना शुरू किया।

2017 बैच के आईएएस अधिकारी शशांक चौधरी इससे पहले ACEO, Invest UP एवं UPEIDA, लखनऊ के पद पर तैनात थे। इसके अलावा वह नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन और मुख्य विकास अधिकारी मेरठ समेत कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

नवागत जिलाधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में प्रशासनिक स्तर पर नई पारी की शुरुआत हुई है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
📲Get App