🔥 TRENDING नरसिंहपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में... लाइट शी पापा और सान की मोट भोपाल में सम्पन्न नेशनल फिशरीज़ कॉन्क्... बीना में प्रस्तावित अस्पताल स्थल का नि... सिंगस्थ 2028 को देखते हुए उज्जैन में त... बैतूल: पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अमेठी: बीजेपी नेता के बेटे पर बाइक में टक्कर मारने का आरोप, दूसरे पक्ष की शिकायत पर मनोज चौबे पक्ष पर केस दर्ज**

✍️ Reporter: ashif 🗓 23 Oct 2026, 05:34 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बीजेपी नेता के बेटे पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप, दूसरे पक्ष पर मुकदमा दर्ज! पुलिस जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई।

अमेठी। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के थौरी चौराहे पर हुए विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। एक पक्ष ने बीजेपी नेता प्रदीप सिंह के पुत्र आनन्द विजय सिंह पर फार्च्यूनर से बाइक में टक्कर मारने और धमकी देने का आरोप लगाया, जबकि बीजेपी नेता पुत्र ने मनोज चौबे और उनके साथियों पर गाड़ी पर फायरिंग की शिकायत की।

सीओ मुसाफिरखाना अतुल सिंह के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक जांच और लोगों से पूछताछ में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक अजेयन्द पटेल ने बताया कि मनोज चौबे पक्ष पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में तथ्य सामने आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। सुनिए मनोज चौबे के भाई व सीओ अतुल सिंह ने क्या कहा?

BJP Uttar Pradesh Amethi Police Mohd Musslim Indian National Congress
📲Get App