🔥 ट्रेंडिंग मिडटर्म जीत के बाद डेमोक्रेट्स ने हेगस... दिवाली पर पाकिस्तान के ज़ाहूर ने शतक,... भारत के अंडर-19 बल्लेबाज ने पाकिस्तान... पाकिस्तान अंडर-19 ने एशिया कप में भारत... गुजरात टाइटन्स ने दिल्ली कैपिटल्स के आ... कोलकाता और दक्षिण बंगाल में बारिश का प...
09 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अमरोहा: फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दरोगा समेत चार गिरफ्तार
अपराध

अमरोहा: फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दरोगा समेत चार गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: सतीश चंद्र राणा 🗓 24 सित. 2026, 12:50 PM 👁 148
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती से फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर एक दरोगा, एक सिपाही और दो सीआरपीएफ जवानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया है।

अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दरोगा, एक सिपाही और दो सीआरपीएफ जवानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में दरोगा संजय तोमर, सिपाही प्रमोद तथा सीआरपीएफ के जवान लालाराम और मोहित शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, युवती का आरोप है कि उसे धार्मिक स्थल पर ले जाने के बहाने बुलाया गया था। आरोप है कि रास्ते में फार्म हाउस पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों सीआरपीएफ जवान युवती को मुजफ्फरनगर से हसनपुर लेकर आए थे, जहाँ उनकी पहचान हसनपुर में तैनात रहे दरोगा संजय तोमर और सिपाही प्रमोद से कराई गई।

शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
📲Get App