🔥 TRENDING ડભાલી પ્રાથમિક શાળાએ આત્મનિર્ભર ભારતની... Hyderabad Ganesh Immersion Revives Pol... Telangana Farmers Escalate Protests at... Telangana Faces Drinking Water Crisis... Odisha Issues High Alert as Bay System... Udala Students Block Road Over Poor Fo...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धांजलि
Politics

अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धांजलि

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 23 Aug 2026, 04:58 PM 👁 36
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

23 अगस्त 1935 को मातृभूमि के लिए दिया था सर्वोच्च बलिदान, उन्नाव में पार्क, स्वास्थ्य केंद्र और पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय उनके नाम पर किए गए

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी एवं अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सहभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने अमर शहीद की पावन स्मृतियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 23 अगस्त 1935 को अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी जी ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनका बलिदान स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में सदैव स्मरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद उन्नाव में पार्क, स्वास्थ्य केंद्र एवं पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय का नामकरण उनके नाम पर किया गया है। यह कदम उनके बलिदान और राष्ट्रभक्ति के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सेनानियों का त्याग आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।
📲Get App