🔥 TRENDING સુરત નવી સિવિલ હોસ્પિટલમાં ૧૪૬ સ્ટાફ ન... શામળાજી પોલીસે ૩૮ પેટી વિદેશી દારૂ સાથ... Four trains from Jammu Division have... ભુજમાં કાળા કાચ અને ફેન્સી નંબર પ્લેટ... तहसीलदार माधोलाल बैरवा के नेतृत्व में... Udumbanchola Vision: Official Trailer...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Travel

अम्बाला कैंट-शाहाबाद रूट पर बस किराये में विसंगति, यात्री ने उठाए सवाल

✍️ Reporter: Suraj Pal Sharma 🗓 09 Oct 2026, 02:48 PM 👁 36
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हरियाणा रोडवेज की बसों में एक ही रूट पर अलग-अलग किराया वसूले जाने का मामला सामने आया है। यात्री ने इस विसंगति की जांच की मांग की है।

हरियाणा रोडवेज की बसों में किराये को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अम्बाला कैंट निवासी यात्री सनी कुमार ने आरोप लगाया है कि 27 सितंबर 2026 को बस नंबर HR58GV3667 में अम्बाला कैंट से शाहाबाद तक यात्रा के दौरान उनसे ₹30 किराया लिया गया।

यात्री के अनुसार, इसी रूट की अन्य साधारण बसों में ₹25 किराया लिया जा रहा है। उन्होंने बस के चालक की आईडी D-307R और परिचालक की आईडी C222 का उल्लेख करते हुए इस मामले की जांच की मांग की है।

यात्री का कहना है कि एक ही रूट पर किराये में इस तरह के अंतर से यात्रियों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने संबंधित विभाग से सही किराये की जानकारी स्पष्ट करने और इस मामले की जांच कराने की अपील की है।
📲Get App