🔥 ट्रेंडिंग असम की फिल्मनिर्माता रिमा दास बुसान अं... असम के गायक सिमांता शेखर ने बीजेपी से... असम में एम्बुलेंस में तीन गाय बछड़े, न... અરવલ્લી: SOG પોલીસે ૨૭૮ કિલો પોશડોડા સ... விலகிய 100க்கும் மேலான தவெக நிர்வாகிகள... Lait kapati
22 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अलवर की पंचायत समिति कठूमर में सहायक अभियंता 25000रुपए एवं कनिष्क अभियंता 10000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Rohitas Kumar 🗓 22 सित. 2026, 10:30 PM 👁 8
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
* अलवर की पंचायत समिति कठूमर में सहायक अभियंता 25,000 रुपये एवं कनिष्ठ अभियंता 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर,दिनांक 22 सितम्बर 2026।

ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी भिवाड़ी द्वारा आज कार्रवाई करते हुए आरोपी श्री शिवराम, सहायक अभियंता, पंचायत समिति कठूमर, जिला अलवर को 25,000 रुपये तथा आरोपिया श्रीमती मिन्ना खान, कनिष्ठ अभियंता, कार्यालय पंचायत समिति कठूमर, जिला अलवर को 10,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों डिटेन किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी भिवाड़ी को एक शिकायत इस आशय की मिली कि फर्म मैसर्स पोसवाल कम्पनी द्वारा ग्राम पंचायत में एफएसएसी योजना के अन्तर्गत टेण्डर के माध्यम से राजीव गांधी सेवा केन्द्र ईटोला का मरम्मत कार्य करवाया गया था। उक्त कार्य के 2,52,000 रुपये के बिल का भुगतान पंचायत समिति कठूमर में लंबित था। बिल के भुगतान के संबंध में परिवादी द्वारा श्री शिवराम, सहायक अभियंता एवं श्रीमती मिन्ना खान, कनिष्ठ अभियंता से पंचायत समिति कठूमर में सम्पर्क किया गया तो सहायक अभियंता द्वारा उक्त बिल पास करने की एवज में 40,000 रुपये तथा कनिष्ठ अभियंता द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत की मांग कर परिवादी को परेशान किया जा रहा था।

जिस पर दिनांक 18 सितम्बर 2026 को ए.सी.बी. द्वारा रिश्वत मांग का सत्यापन करवाया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी श्री शिवराम, सहायक अभियंता, पंचायत समिति कठूमर, जिला अलवर द्वारा परिवादी से 40,000 रुपये रिश्वत की मांग की गई तथा परिवादी द्वारा राशि कम करवाने पर 35,000 रुपये में सहमत होकर 10,000 रुपये मौके पर ही प्राप्त करना एवं 25,000 रुपये और लेने के लिए सहमत होना पाया गया। इसी प्रकार आरोपिया श्रीमती मिन्ना खान, कनिष्ठ अभियंता द्वारा परिवादी से 15,000 रुपये रिश्वत की मांग कर 5,000 रुपये मौके पर ही प्राप्त करना तथा 10,000 रुपये और मांगना स्पष्ट रूप से पाया गया।

जिस पर ए.सी.बी. चौकी भिवाड़ी द्वारा आज डॉ. रामेश्वर सिंह, उप महानिरीक्षक पुलिस ए.सी.बी. के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी भिवाड़ी के प्रभारी एवं टीएलओ श्री सुरजीत सिंह, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी श्री शिवराम को 25,000 रुपये तथा आरोपिया श्रीमती मिन्ना खान को 10,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
📲Get App