🔥 TRENDING German Diplomat Visits Indian Village,... Lahore‑Originated Reel ‘Chalre Chalre... EkSukoon Reveals Cast, Release Date an... Parineeti Chopra’s Netflix Series Rank... How to Stream ‘Kappi Squad’ in Austral... Maharashtra's Palghar: Three Talukas D...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का छात्राओं के साथ बांध में नहाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
National

अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का छात्राओं के साथ बांध में नहाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 22 Aug 2026, 11:50 PM 👁 80
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
: राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का छात्राओं के साथ बांध में नहाने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने नाराजगी जताई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि घटना 15 अगस्त की है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद प्रिंसिपल स्कूल के छात्र-छात्राओं को जंगल के रास्ते करीब दो किलोमीटर दूर स्थित भड़ाज बांध पर ले गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक, वहां करीब 20 से 25 छात्राएं भी मौजूद थीं। आरोप है कि बच्चों को भ्रमण और तैराकी सिखाने के लिए बांध पर ले जाया गया था।
📲Get App