🔥 TRENDING Possible Cyclone Alert Issued for Odis... Amar Ujala launches live Bihar news po... Three men arrested for gang rape of gi... Married Woman Found Murdered in Guna H... Need 24 news first interview नवादा रेलवे कॉलोनी में मां दुर्गा की भ...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

अंकुश मिश्रा बने नमो-नमो क्रांति फाउंडेशन के युवा महानगर मंत्री

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 22 Oct 2026, 07:35 AM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिला अध्यक्ष राजेश सिंह, महिला जिला अध्यक्ष रंजना दुबे और अनीता यादव सहित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

लखनऊ। नमो-नमो क्रांति फाउंडेशन ने संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर अंकुश मिश्रा को लखनऊ का युवा महानगर मंत्री मनोनीत किया है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय मिश्रा के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। इसकी जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष राजेश सिंह ने उम्मीद जताई कि अंकुश मिश्रा संगठन को मजबूत बनाने और उसकी गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वहीं, युवा महानगर मंत्री मनोनीत होने पर अंकुश मिश्रा ने संगठन के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जिस विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए जल्द ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, ताकि संगठन को प्रखंड स्तर से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत बनाया जा सके। अंकुश मिश्रा की नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष राजेश सिंह, महिला जिला अध्यक्ष रंजना दुबे, अनीता यादव सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
📲Get App