🔥 TRENDING मुख्यमंत्री मोहन यादव का हरसूद भ्रमण न... Lawyers, CPI(M) Office Attacked in Wes... GA to Launch Statewide Protest Program... New Double-Line Ganga Bridge at Mokama... ग्वालियर में सोशल मीडिया के माध्यम से... Bihar Voters Urged to Boycott Election...
06 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

अकबरपुर पुलिस ने 248 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक को दबोचा, एक नाबालिग निरुद्ध

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 01 Oct 2026, 07:40 PM 👁 30
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अकबरपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फतेहपुर मोड़ के समीप छापेमारी कर 248 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।

नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 248 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फतेहपुर मोड़ के पास छापेमारी की, जहाँ शराब की खेप को दो मोटरसाइकिलों पर लादकर ले जाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही दोनों मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया।

थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फतेहपुर मोड़ के पास दो मोटरसाइकिलों पर लदी शराब के साथ कुछ लोग किसी के आने का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही गश्ती दल को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तलाशी ली, जिसमें कुल 248 लीटर महुआ शराब बरामद हुई।

पुलिस ने बरामद शराब और दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फतेहपुर गांव निवासी रोहित कुमार, पिता बाबूलाल प्रसाद के रूप में हुई है। जबकि एक विधि-विरुद्ध नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। इस संबंध में अकबरपुर थाना कांड संख्या 484/26 दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी रोहित कुमार का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
📲Get App