🔥 ट्रेंडिंग संध्यान वंदन के साथ वृतियां दिल्ली वज़... मिज़ोराम के गाँव ने द्वितीय विश्व युद्... बांका के बाराहाट प्रखंड में बिरनगढ़ बा... रक्कम समस्येमुळे घर जाण्यास नकार देणाऱ... जसविंदर चौधरी का नाहन आगमन ಜಾಲಹಳ್ಳಿ ಪೊಲೀಸ್ ಠಾಣೆಯಲ್ಲಿ ತೆರೆದ ಮನೆ ಕಾ...
15 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

अहिवारा में आज पंथी नृत्य का महाकुंभ | 3000 कलाकारों का होगा महासंगम

✍️ रिपोर्टर: ADITYA YADAV 🗓 15 नव. 2026, 04:45 PM 👁 24
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अहिवारा। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और सतनामी समाज की गौरवशाली परंपरा को समर्पित पंथी नृत्य का विशाल महाकुंभ आज 15 नवंबर 2026, रविवार को अहिवारा में आयोजित होने जा रहा है।
इस भव्य आयोजन में प्रदेश के लगभग 3000 पंथी कलाकार एक साथ अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 200 मांदर की थाप पर पंथी नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।
इस आयोजन का उद्देश्य पंथी नृत्य की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाना और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाना है।
आयोजक दिनेश चतुर्वेदी द्वारा सभी समाजजनों, श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को इस भव्य आयोजन में सादर आमंत्रित किया गया है।
आज अहिवारा की धरती पर पंथी नृत्य की गूंज के साथ संस्कृति, आस्था और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
📲Get App