🔥 TRENDING Mizoram Women Face Arunachal Pradesh i... गडचिरोली–चंद्रपूर मार्गावर खड्ड्यांचे... Adventure Seeker’s Account of the 7‑La... गुना के ए बी रोड पर लावारिस गोवंश के ब... Meghalaya to Face Arunachal Pradesh in... Delhi Parcel Trains Seized for 2,000 k...
15 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

अहिवारा में आज पंथी नृत्य का महाकुंभ | 3000 कलाकारों का होगा महासंगम

✍️ Reporter: ADITYA YADAV 🗓 15 Nov 2026, 04:45 PM 👁 17
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अहिवारा। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और सतनामी समाज की गौरवशाली परंपरा को समर्पित पंथी नृत्य का विशाल महाकुंभ आज 15 नवंबर 2026, रविवार को अहिवारा में आयोजित होने जा रहा है।
इस भव्य आयोजन में प्रदेश के लगभग 3000 पंथी कलाकार एक साथ अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 200 मांदर की थाप पर पंथी नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।
इस आयोजन का उद्देश्य पंथी नृत्य की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाना और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाना है।
आयोजक दिनेश चतुर्वेदी द्वारा सभी समाजजनों, श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को इस भव्य आयोजन में सादर आमंत्रित किया गया है।
आज अहिवारा की धरती पर पंथी नृत्य की गूंज के साथ संस्कृति, आस्था और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
📲Get App