🔥 ट्रेंडिंग சங்கராபுரம் பகுதியில் பாதாள சாக்கடை தி... नीसू देसवाल का टैक्टर जैसलमेर यात्रा क... एलटी फूड्स ने डावाट डिलाइट अभियान के स... हिमाचल प्रदेश ने वित्तीय श्वेतपत्र तैय... नरपुर में 900 से अधिक प्रतिभागियों ने... आंध्र प्रदेश पर तीसरा चक्रवात खतरा; हव...
18 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

अहिवारा के छठवां तालाब और बानबरद के सीताराम तालाब में छठ पर्व की धूम, व्रतियों ने सूर्यदेव को दिया अर्घ्य

✍️ रिपोर्टर: ADITYA YADAV 🗓 18 नव. 2026, 10:29 AM 👁 24
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अहिवारा और बानबरद में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व

अहिवारा। लोक आस्था का महापर्व छठ अहिवारा नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। अहिवारा के छठवां तालाब एवं ग्राम बानबरद के सीताराम तालाब में छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

इस दौरान व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्रद्धालु पूजा सामग्री, फल और सूप लेकर तालाब घाट पहुंचे। छठी मैया के गीतों और भक्तिमय वातावरण से दोनों तालाबों के घाट गूंज उठे।

सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रत का पारण किया गया। छठ महापर्व ने क्षेत्र में आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया।
📲Get App