🔥 TRENDING German Diplomat Visits Indian Village,... Lahore‑Originated Reel ‘Chalre Chalre... EkSukoon Reveals Cast, Release Date an... Parineeti Chopra’s Netflix Series Rank... How to Stream ‘Kappi Squad’ in Austral... Maharashtra's Palghar: Three Talukas D...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अहिर चुंजावर की फाउंडेशन में विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए निशुल्क लाइब्रेरी खोली विधायक ने किया उद्घाटन
National

अहिर चुंजावर की फाउंडेशन में विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए निशुल्क लाइब्रेरी खोली विधायक ने किया उद्घाटन

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 16 Aug 2026, 08:12 AM 👁 68
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अहीर जन जागृति फाउंडेशन ने विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए निशुल्क लाइब्रेरी खोली विधायक ने किया उद्घाटन

आज अहीर जनजागृति फाउंडेशन द्वारा महेश नगर, जयपुर में विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए निःशुल्क लाइब्रेरी खोली गई, जिसका आज विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शिक्षा को समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार बताते हुए विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।

फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत यादव जी, ओबीसी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हरसहाय यादव जी राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मंजू यादव जी, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन यादव जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश यादव जी, राजेश यादव जी एवं डॉ. सुनीता जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजीत यादव जी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश यादव जी, प्रदेश महासचिव उत्तम यादव जी, सीताराम जी एवं सुनील यादव जी सहित सभी पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का इस सराहनीय पहल के लिए हार्दिक आभार।

यह निःशुल्क लाइब्रेरी आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई का बेहतर माध्यम बनेगी तथा युवाओं को अपने सपनों को साकार करने में सहयोग करेगी।

शिक्षा से सशक्त समाज, सशक्त समाज से मजबूत भविष्य। 🇮🇳📚
📲Get App