🔥 TRENDING ಇಲಕಲ್ ನಗರದ ಕುಡಿಯುವ ನೀರಿನ ಸಮಸ್ಯೆಗೆ ಶಾಶ್... छठ पूजा पर घर लौट रहे मनीष कुमार झा ला... Kashmir: Killing of Lateef Bhat Crippl... Tripura CM Manik Saha Blames CPI(M) fo... Natural Farming Boosts Yields and Prof... HPBOSE releases December 2026 exam dat...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा, प्रतिभाओ ं का सम्मान

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 26 Oct 2026, 10:16 AM 👁 54
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
खिरनी | कस्बे में रविवार को अग्रवाल समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली गई। डीज े की धुन पर निकली शोभायात्रा मे ं समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ आजाद चौक से पूजा-अर्चना कर किया गया।

इसके बाद शोभायात्रा पंसारी मोहल्ला, गुर्जरवाली मोहल्ला, रैगर-बैरवा मोहल्ला, काली कोठी और ब्रह्मपुरी मोहल्ले से होते हुए मुख्य बाजार पहुंची और वापस अग्रवाल धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई।

अग्रवाल समाज के तहसील अध्यक्ष रामजीलाल मंगल एवं इकाई अध्यक्ष सतीश चंद्र गर्ग ने बताया कि अग्रवाल धर्मशाला में समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने महाराजा अग्रसेन की आरती कर प्रसादी वितरित की। कई प्रतियोगिताए ं हुई ं तथा प्रतिभा सम्मान समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
📲Get App