🔥 TRENDING Regina Cassandra Claims Karan Johar's... South Indian Box Office Hits Record Hi... Regina Cassandra Claims Karan Johar Ha... Arunachal U19 Women Face Sikkim Under-... Arunachal Women’s U19 Team Faces Megha... Arunachal CM Promises Full Support for...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अगले 6 महीनों में एक लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी
Jobs & Career

अगले 6 महीनों में एक लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 18 Sep 2026, 06:42 PM 👁 75
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भर्ती प्रक्रिया तेज करने और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर सरकार का जोर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा लक्ष्य तय किया है। सरकार के अनुसार, आगामी 6 महीनों में करीब एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। सरकार का जोर विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को तेज करने के साथ-साथ पारदर्शी एवं निष्पक्ष चयन प्रक्रिया सुनिश्चित करने पर है। भर्ती के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही सरकारी विभागों में मानव संसाधन की जरूरत को भी पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। योगी सरकार का कहना है कि युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर ‘सशक्त युवा, आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार किया जा रहा है। सरकारी भर्तियों के साथ रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से भी युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। सरकार के इस लक्ष्य से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में सरकारी भर्तियों को लेकर उम्मीद बढ़ी है। आगामी महीनों में विभिन्न विभागों की भर्ती प्रक्रियाओं से संबंधित अधिसूचनाएं और चयन प्रक्रिया सामने आने की संभावना है।
📲Get App