🔥 TRENDING Alfa Bazaar Launches as Premier Fashio... CM Sukhu Criticises BJP Factionalism,... Bhopal’s Global Skill Park Sees 60% Se... Typhoon Murasa Brings Stormy Weather t... Rajasthan Weather Forecast: Which City... जालौन पुलिस के आरक्षी पवन ने रचा इतिहा...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

ADG कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने झाँसी में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 03 Nov 2026, 06:24 AM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

झाँसी। ADG कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जनपद झाँसी का दौरा कर पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ कोतवाली झाँसी क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस की सतर्कता एवं व्यवस्था का निरीक्षण किया। पैदल गश्त के उपरांत कोतवाली झाँसी में स्थानीय व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ADG ने व्यापारियों की समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी सुझावों को गंभीरता से सुना। साथ ही उनकी समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आगामी त्योहारों के मद्देनजर ADG ने पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने और अतिरिक्त पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्त करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रभावी निगरानी रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। इसके अलावा अराजक एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी समुदायों के साथ संवाद और समन्वय बनाए रखते हुए आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
📲Get App