Sports
ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कानपुर में 26वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
विभिन्न जनपदों से आए पुलिस खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया उत्साहवर्धन, बेहतर प्रदर्शन के लिए किया प्रेरित
कानपुर नगर। रिजर्व पुलिस लाइन, कानपुर नगर में आयोजित कानपुर जोनल 26वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस वार्षिक क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) जोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया तथा विभिन्न जनपदों से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पहुंचे पुलिस खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ ने खिलाड़ियों के खेल कौशल, अनुशासन, समर्पण और टीम भावना की सराहना करते हुए कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का माध्यम हैं, बल्कि इनसे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, आपसी सहयोग और टीम भावना का भी विकास होता है।
उन्होंने कहा कि पुलिस बल के व्यस्त एवं चुनौतीपूर्ण कार्यों के बीच इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं पुलिसकर्मियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, तनावमुक्त रहने तथा आपसी समन्वय और सौहार्द को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती हैं। ADG ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माध्यम से प्रतियोगिता को सफल एवं यादगार बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर यमुना प्रसाद सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।