🔥 TRENDING Punjab transfers 20 IAS officers, name... સાબરકાંઠા જિલ્લાના પાટીદાર સમુદાયમાં દ... Assam Train Crash: Loco Pilot Warns of... एटा के थाना कोतवाली देहात में धोखाधड़ी... तमाड़ में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुं... Sairang Express Derailed in Assam; Vid...
11 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

ABVP ने महेशपुर में कैंडल मार्च कर निशा भगत के न्याय की मांग की

✍️ Reporter: Jai Prakash Bhagat 🗓 11 Nov 2026, 08:53 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महेशपुर के अंबेडकर चौक पर कैंडल मार्च आयोजित कर निशा भगत के न्याय और CBI जांच की मांग की।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने बुधवार को महेशपुर के अंबेडकर चौक पर कैंडल मार्च और विरोध प्रदर्शन आयोजित किया, जिसमें युवा नेत्री निशा भगत के न्याय और पूरे मामले की CBI जांच की मांग की गई।

कार्यक्रम का नेतृत्व पाकुड़ जिला संयोजक सन्नी तिवारी ने किया। कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर निशा भगत के न्याय की मांग उठाई तथा मामले की निष्पक्ष CBI जांच कराने की अपील की।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जीत साहा, नगर मंत्री रोहित यादव, धनंजय साह, सुदीप घोष, सुबहो दास, सूरज यादव सहित परिषद के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह प्रदर्शन पाकुड़ के आह्वान पर जनजातीय अधिकारों की मुखर आवाज़ रही युवा नेत्री के न्याय के लिए एकजुटता का प्रतीक है।
📲Get App