🔥 ट्रेंडिंग टेलर स्विफ्ट ने "द लाइफ ऑफ़ ए शोगर्ल"... स्पॉटीफ़ाई ने भारत में नई रिलीज़ के लि... नए कचरा‑ऊर्जा संयंत्र के लिए 5.74 एकड़... गूगल ने सभी के लिए मुफ्त एचडी एआई वीडि... सेनटर मारको रूबियो ने वैश्विक संकटों क... केरल में विदेश यात्रा के लिए चार्टर्ड...
24 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

अभियोजन एवं कानून व्यवस्था को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा गोष्ठी

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 24 सित. 2026, 06:00 AM 👁 22
यहाँ देखें: 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आगामी पर्वों को लेकर आतिशबाजी दुकानों में अग्निशमन उपकरण एवं सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर

उरई, जालौन। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा 23 सितंबर 2026 को पुलिस लाइन उरई के सभागार कक्ष में अभियोजन एवं कानून व्यवस्था के संबंध में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी जालौन, अपर पुलिस अधीक्षक जालौन, उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारीगण, अभियोजन कार्यालय के अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। समीक्षा गोष्ठी के दौरान विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन आपराधिक वादों, विशेषकर गैंगस्टर एक्ट एवं महिला अपराधों से संबंधित मामलों में प्रभावी पैरवी किए जाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को न्यायालय से सजा दिलाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए। इसके साथ ही गंभीर अपराधों की विवेचना समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। आईजीआरएस, जनसुनवाई, थाना समाधान दिवस एवं तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने तथा शिकायतकर्ताओं को समय से राहत उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया गया। आगामी पर्वों के दृष्टिगत आतिशबाजी एवं पटाखों की दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि दुकानदार नियमों के अनुरूप ही आतिशबाजी एवं पटाखों का क्रय-विक्रय तथा भंडारण करें। साथ ही दुकानों में फायर सेफ्टी उपकरण एवं अग्निशामक यंत्र उपलब्ध होने तथा उनकी स्थिति निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। गोष्ठी में कानून व्यवस्था को प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए रखने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
📲Get App