🔥 TRENDING ঝাঁসির রানি লক্ষ্মীবাঈর জন্মজয়ন্তীতে... नवादा में जिला स्तरीय जनसुनवाई में 20... ग्यारस पूजा को लेकर उरई में दिखी धार्म... Mizoram Board Releases 2027 Exam Calen... Bengal Clinches SMAT 2026 Victory Over... Tinsukia Rallies Against Siang Dam; Ar...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

अब मतदाता खुद समझेंगे ईवीएम और वीवीपैट की प्रक्रिया, सलेमपुर तहसील में खुला प्रशिक्षण केंद्र

✍️ Reporter: Sandeep Kumar 🗓 20 Nov 2026, 05:10 PM 👁 26
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सलेमपुर में चुनावी तैयारियों को मिली गति, ईवीएम-वीवीपैट की बारीकियां सीखेंगे मतदाता

सलेमपुर, देवरिया। मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से सलेमपुर तहसील परिसर में ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता केंद्र का शुभारंभ किया गया। उप जिलाधिकारी क्षितिज द्विवेदी ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ने बताया कि जागरूकता केंद्र के माध्यम से नए मतदाताओं सहित आम नागरिकों को ईवीएम और वीवीपैट से मतदान करने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। केंद्र पर मशीनों का प्रदर्शन कर मतदान की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही मतदाताओं की जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान भी किया जाएगा, जिससे वे मतदान के समय मशीनों का सहजता से उपयोग कर सकें।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 21 नवंबर 2026 से प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह जागरूकता कार्यक्रम निर्वाचन अधिसूचना जारी होने तक संचालित रहेगा।

वहीं, तहसील परिसर में ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया है। इसमें मशीनों को सुरक्षित रखने के लिए दोहरी ताला व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर कक्ष का बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया है। परिसर में सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है तथा पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी अलग-अलग पालियों में लगाई गई है।

कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार सुशील कुमार, नायब तहसीलदार सलेमपुर एवं भटनी, मास्टर ट्रेनर चंदन गुप्ता सहित तहसील के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
📲Get App