🔥 TRENDING बिलासपुर के रामतला में कांग्रेस नेता आ... 🏏 क्रिकेट के एक युग का अंत! IPL से मह... छठ पूजा: सूर्य देव की आराधना का प्रमुख... शाहपुरा जयपुर पंचायत समिति चुनाव - 20... Chhattisgarh Raises DA for IAS, IPS, O... Supreme Court Orders Centre, Assam to...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अब घर बैठे एक व्हाट्सएप मैसेज से एसपी तक पहुंचेगी फरियाद

✍️ Reporter: Arvind sen 🗓 18 Nov 2026, 10:09 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अशोकनगर। अपनी शिकायत या फरियाद लेकर अशोकनगर आने वाले आम नागरिकों, खासकर दूरदराज के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। अब लोगों को अपनी शिकायत लेकर एसपी ऑफिस तक नहीं आना पड़ेगा। बल्कि घर बैठे ही व्हाट्सएप पर शिकायत कर सकते हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस कार्रवाई करेगी।
आमजन की सहूलियत और शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने जिले में विशेष पहल की है। इसके लिए उन्होंने व्हाट्सएप हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत की है। इसके तहत मोबाइल नंबर 7049140021 जारी किया गया है, जिस पर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत घर बैठे सीधे एसपी दफ्तर तक पहुंचा सकता है।
ऐसे काम करेगा सिस्टम: सीधे थाने जाएगा मैसेज, तय समय में कार्रवाई
एसपी कार्यालय ने इस पूरी प्रक्रिया को फास्ट-ट्रैक पर रखा है। जैसे ही व्हाट्सएप पर कोई शिकायत प्राप्त होगी, एसपी कार्यालय की शिकायत शाखा उसे तुरंत संबंधित थाना प्रभारी या जांच अधिकारी को व्हाट्सएप और हाईकॉपी के जरिए फॉरवर्ड कर देगी। थाना प्रभारी को इस पर तत्काल संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई करनी होगी।
24 घंटे मैसेज की सुविधाइस पहल का सबसे बड़ा फायदा उन ग्रामीणों को होगा, जिन्हें अपनी शिकायत दर्ज कराने कामकाज छोड़कर जिला मुख्यालय तक मीलों का सफर तय करना पड़ता था। इससे उनके समय और पैसे की बर्बादी होती थी। नई व्यवस्था के तहत अब नागरिक अपनी सुविधानुसार किसी भी समय इस नंबर पर अपनी शिकायत व्हाट्सएप कर सकेंगे।
इसके अलावा, कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक इस नंबर पर कॉल करके शिकायत के संबंध में जानकारी या मार्गदर्शन भी प्राप्त किया जा सकता है।
शिकायत प्राप्त होने पर एसपी कार्यालय की शिकायत शाखा उसे तुरंत संबंधित थाना प्रभारी या जांच अधिकारी को फॉरवर्ड कर देगी। थाना प्रभारी को इस पर तत्काल संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई करनी होगी। सिर्फ इतना ही नहीं, पुलिस को एक तय समय-सीमा के भीतर अपनी एक्शन रिपोर्ट एसपी कार्यालय भेजनी होगी।
सबसे अहम बात यह है कि इस पूरी प्रक्रिया में फरियादी को अनिवार्य रूप से अपडेट दिया जाएगा कि उसकी शिकायत पर पुलिस ने क्या कार्रवाई की है।
एसपी की अपील- बेझिझक उठाएं लाभ, हम सदैव तत्पर
इस नई शुरुआत को लेकर एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के लिए इस व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 7049140021 का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा, सुविधा और सहायता के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ चौबीसों घंटे तत्पर है। शिकायत पर की गई कार्रवाई की जानकारी भी दी जाएगी
📲Get App