आठ साल बाद ऑपरेशन कर हाथ से निकाली पुरानी प्लेट, दर्द से राहत मिला
करौली | आनंदगढ ़ निवासी शिवराज सिंह के बाए ं हाथ में आठ साल पहले लगी चोट का दर्द पूरी तरह खत्म नही ं हुआ था। हादस े मे ं उनके बाए ं हाथ के बाज ू की हड्डी टूट गई थी। परिजन उन्हें जिला अस्पताल करौली लेकर पहुंचे, जहा ं से जयपुर रेफर कर दिया गया। जयपुर मे ं ऑपरेशन कर हड्डी को प्लेटो ं की मदद से जोड़ा गया, लेकिन हाथ पूरी तरह ठीक नहीं हुआ। कुछ समय पहले शिवराज सिंह ने करौली मे ं उपचार कराया। इस दौरान हाथ में लगी एक प्लेट निकाल दी गई, लेकिन दूसरी प्लेट फंस गई। इसके कारण उन्हें परेशानी बनी हुई थी। इसके बाद ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. लवेश अग्रवाल ने ऑपरेशन कर हाथ मे ं फंसी पुरानी प्लेट निकाली और हड्डी को सहारा देने के लिए नई रॉड डाली। ऑपरेशन के बाद मरीज को दर्द से राहत मिली है। आठ साल पुरानी चोट से जुड़ी इस परेशानी का ऑपरेशन कर समाधान करना उपचार की महत्वपूर्ण उपलब्ध ि है। लंबे समय से हाथ में परेशानी झेल रहे मरीज को अब राहत मिली है।