🔥 TRENDING Bihar to Expand EV Fast-Charging Netwo... MP's 27% OBC Reservation Sparks Legal... Kamal Nath Criticises Madhya Pradesh B... Jaipur bans tourist bus entry to Amer... बेंगलुरु में परिवहन कर्मचारियों का विर... ग्राम पंचायत फतेहसागर: रेखा देवी ने सर...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Agriculture

आत्मनिर्भर दलहन मिशन: टीकमगढ़ के किसान गनपत लोधी की उन्नत खेती से बदली किस्मत

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 17 Oct 2026, 04:59 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

केंद्र सरकार की आत्मनिर्भर दलहन मिशन योजना के तहत टीकमगढ़ जिले के किसान गनपत लोधी को गुणवत्तापूर्ण उड़द बीज मिला, जिससे उनकी फसल उत्पादन की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और कृषि विकास कार्यक्रमों का सीधा लाभ अब ग्रामीण अंचलों के किसानों तक पहुँच रहा है। आत्मनिर्भर दलहन मिशन के अंतर्गत टीकमगढ़ जिले के ग्राम दरगुआं कलां (ब्लॉक जतारा) के रहने वाले किसान श्री गनपत लोधी की खेती में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।

श्री गनपत लोधी बताते हैं कि उन्हें योजना के तहत निःशुल्क उन्नत किस्म का मूँगफली बीज प्राप्त हुआ था। बीज की गुणवत्ता काफी उत्कृष्ट एवं बेहतर किस्म की रही, जिससे फसल का उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद बढ़ी है।

किसान गनपत लोधी ने भारत सरकार की इस कल्याणकारी योजना की खुले दिल से सराहना की है। उन्होंने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्नत कृषि को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही यह योजना बेहद मददगार सिद्ध हो रही है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्र सरकार का सहृदय धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है।
📲Get App