🔥 TRENDING जागृति इन होटल उरई में आयोजित मांगलिक... ਰਵਨੀਤ ਬਿੱਟੂ ਨੇ ਗਠਜੋੜ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦੱਸੀ ਅੰ... सर्किट हाउस उरई में उपमुख्यमंत्री केशव... Patna Sahib Welcomes Thousands for Gur... ಅನ್ನದಾತರೇ, ಆತಂಕ ಬೇಡ… ಇಂದು ಸಂಜೆ 4 ಗಂಟೆಗ... JD(U) Praises Nitish Kumar for 20 Year...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

आशा खेड़ा के पास दो बाइकों की भिड़ंत, इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

✍️ Reporter: Ankit Dwivedi 🗓 24 Nov 2026, 04:35 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आशा खेड़ा के पास दो बाइकों की भिड़ंत, इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

बहन को लेने निकला भाई कभी घर नहीं लौटा, सड़क हादसे ने छीन ली जिंदगी..

नवाबगंज जा रहे 20 वर्षीय दिलीप की जिंदगी सड़क हादसे के बाद खत्म हो गई। दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल दिलीप ने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार को मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

मृतक दिलीप (20) पुत्र दयाशंकर, सोहरामऊ थाना क्षेत्र के सरौती गांव का रहने वाला था। परिजनों के मुताबिक, 11 नवंबर को वह अपनी बहन को लेने बाइक से नवाबगंज जा रहा था। इसी दौरान आशा खेड़ा के पास सामने से आई दूसरी बाइक ने उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद मंगलवार को उसने अंतिम सांस ली।

दिलीप दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। घर का लाडला बेटा बहन को लेने निकला था, लेकिन हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां उजाड़ दीं।

जिस भाई के आने का इंतजार था, अब उसकी मौत की खबर से घर में मातम पसरा है।

भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
📲Get App