🔥 TRENDING મોદીના જન્મદિવસે અમરેલીમાં ૪૦ ખાનગી તબ... Fujifilm Enhances instax Pal 2 and Lin... Morton County Deputy Cleared of Wrongd... Trucks Stranded on Silchar-Manipur Hig... Governor Concludes Sanatomo Awards Cer... Manipur CM Yumnam Khemchand Puts Commu...
16 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
आर्मी ने बड़े स्तर पर सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया
National

आर्मी ने बड़े स्तर पर सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया

✍️ Reporter: Hardeep Singh 🗓 02 Sep 2026, 06:12 PM 👁 47
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
यमुनानगर | 1 सितंबर 2026 | Need 24 News
यमुनानगर के हथनीकुंड बैराज में आर्मी की ट्रेनिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान आर्मी की बोट तकनीकी खराबी के कारण बैराज में पलट गई, जिससे उसमें सवार जवान पानी में गिर गए।
हादसे के तुरंत बाद आर्मी ने बड़े स्तर पर सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अभियान के दौरान सेना ने अपने तीन साथियों को सही सलामत बैराज से बाहर निकाल लिया, जबकि एक जवान की तलाश अभी भी लगातार जारी है।
लापता जवान को ढूंढने के लिए आर्मी, पुलिस और कई रेस्क्यू टीमें संयुक्त रूप से अभियान चला रही हैं। आर्मी के हेलीकॉप्टर भी नियमित रूप से हवाई निगरानी कर रहे हैं और पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज़ कर दिया गया है।
उम्मीद की जा रही है कि लापता जवान को जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढ लिया जाएगा। फिलहाल हथनीकुंड बैराज में रेस्क्यू ऑपरेशन बड़े स्तर पर लगातार जारी है।
रिपोर्ट: Need 24 News, यमुनानगर
📲Get App