🔥 TRENDING 29 Mahaprabhu Land Plots Restored in P... COP31 Climate Talks Collapse Amid Stal... Odisha Deploys Cameras to Boost Coasta... લિંબાયત વિધાનસભા નૂતનવર્ષ સ્નેહમિલન સમ... Hyderabad Police Boost Security After... Sajjada Nashins Demand Fresh Telangana...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आरआईसी मे ं जयपुर डांस कॉन्क्लेव का हुआ समापनः तेरहताली और भारतीय आभूषणो ं पर हुआ संवाद, ओडिशा के छऊ और मणिपुर के ढोल चोलम ने बांधा समां

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 22 Nov 2026, 10:16 PM 👁 25
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
भारतीय शास्त्रीय नृत्य, लोक परंपराओं और समकालीन कला के विविध रंगों से सजा तीन दिवसीय जयपुर डांस कॉन्क्लेव रविवार को संपन्न हुआ। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) मे ं आयोजित कॉन्क्लेव के अंतिम दिन देश के अलग-अलग हिस्सों की नृत्य शैलियों का अनूठा संगम देखन े को मिला। उदयपुर जिले के सोलारिया गांव की भील महिलाओं ने पारंपरिक वालर नृत्य के जरिए सामुदायिक एकता और लोक संस्कृति की झलक पेश की, वही ं ओडिशा की मयूरभंज छऊ और मणिपुर के ढोल चोलम ने अपनी

ऊर्जा और लय से दर्शकों को आकर्षित किया। शाम को प्रख्यात भरतनाट्यम नृत्यांगना रमा वैद्यनाथन और गणेशा नाट्यालय के कलाकारों की प्रस्तुति 'बहुक्रिया-शी इज मोर दैन वन' के साथ कॉन्क्लेव का समापन हुआ। इसम े ं देवी के विविध स्वरूपो ं और स्त्री शक्ति के अनेक आयामों को

भरतनाट्यम के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया।
📲Get App