🔥 TRENDING Three IPL franchises to replace captai... త్వరలోనే రిమ్స్‌లో 150 పడకల నిర్మాణం:... Tejashwi Yadav Calls for Fast-Track Tr... Indore Metro: 1000‑Ton Tunnel Boring M... High Court Sees Case Over Ghanashyam S... Car Crash into Trailer Kills Doctor Co...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
आरा पटना हाईवे जाम
Local

आरा पटना हाईवे जाम

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 08 Sep 2026, 03:04 PM 👁 31
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भाकपा माले सांसद सुदामा प्रसाद के नेतृत्व भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने आरा केपटेल बस स्टैंड के पास मूलभूत समस्या कि मांग को लेकर किया सड़क जाम

आरा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

आरा-पटना हाईवे जाम, सांसद सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता; रोड और पुलिया की मांग


आरा। शहर के पटेल बस स्टैंड से शिवगंज तक सड़क निर्माण समेत विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा-माले के नेतृत्व में मंगलवार की सुबह आरा-पटना हाईवे पर चक्का जाम किया गया।

सांसद सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सुबह आठ बजे से पटेल बस स्टैंड के समीप सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर किया।

आरा-पटना हाईवे पर यातायात बाधित
चक्का जाम के कारण आरा-पटना हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जाम में फंसकर लोग परेशान रहे।

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में बस स्टैंड से शिवगंज तक सड़क का निर्माण, श्रीटोला-बहीरो नहर पर पुल का निर्माण तथा पटेल बस स्टैंड में सफाई, पेयजल समेत यात्रियों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल रहा।

मूलभूत सुविधाओं की कमी पर आक्रोश
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बस स्टैंड शहर का प्रमुख यात्री केंद्र है, लेकिन यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यात्रियों को साफ-सफाई और पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वहीं, बस स्टैंड से शिवगंज तक सड़क की स्थिति सुधारने और श्रीटोला-बहीरो नहर पर पुल निर्माण को जरूरी बताते हुए कहा गया कि इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लाल झंडे लेकर मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
📲Get App