🔥 TRENDING महाराष्ट्रात मान्सून परतीचा प्रवास २५‑... सभी भक्तों को आमंत्रण Sports Creating New Opportunities for... J&K Government Approves Bilquis Mirs’... DSEJ Issues Final Deadline for Staff S... RML requests health report on Malviya...
15 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

आरा के जवानियाँ गांव भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने बाटी राहत सामग्री

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 15 Sep 2026, 08:14 PM 👁 21
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आरा जिला के जवानिया गांव में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने बांटी तहत सामग्री

आरा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

जवईनिया गांव में अक्षरा सिंह ने बांटी राहत सामग्री:बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची भोजपुरी एक्ट्रस, बोलीं- मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हैं

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने मंगलवार को बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी। उन्होंने शाहपुर प्रखंड के जवईनिया गांव में दामोदरपुर बांध पर शरण लिए परिवारों से मुलाकात की। अक्षरा सिंह ने उनकी समस्याओं और परेशानियों के बारे में जानकारी ली।

अक्षरा सिंह ने कहा कि बाढ़ की इस मुश्किल घड़ी में वह पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने चावल, दाल, आटा, मोमबत्ती, टॉर्च, मच्छरदानी, बच्चों के डाइपर, चॉकलेट और बिस्कुट जैसी चीजें बांटीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह आगे भी जरूरतमंदों की मदद करती रहेंगी।


राहत सामग्री मिलने पर बाढ़ प्रभावित परिवारों ने अक्षरा सिंह का आभार जताया। अक्षरा सिंह के जवईनिया पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग दामोदरपुर बांध पर पहुंच गए। उन्हें देखने के लिए काफी भीड़ जमा हो गई।

इस दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के लिए स्थानीय स्तर पर इंतजाम किए गए थे। राहत सामग्री मिलने के बाद बाढ़ पीड़ितों के चेहरों पर थोड़ी राहत और उम्मीद दिखी।
📲Get App