🔥 TRENDING एसपी अमन कुमार ने कार्तिक पूर्णिमा पर... कोयलांचल के रैयतों में कानूनी मुआवजा औ... डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST स... મહેસાણા હેડ ક્વાર્ટરમાં કૂતરાના મોંમાં... Odisha Weather Update Released by Kana... India's First Quantum‑AI University In...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

आरा के बघवा गली गुरुद्वारा में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई गुरुनानक जयंती

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 24 Nov 2026, 05:26 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आरा शहर के बघवा गली नं में श्रद्धा और भक्ति से मनाई गई गुरुनानक जयंती

आरा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

आरा के बघवा गली गुरुद्वारा मेंश्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई गुरु नानक जयंती, भजन-कीर्तन भी हुआ

एंकर । शहर के बघवा गली स्थित गुरुद्वारा में सिख धर्म के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी की जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से गुरु नानक देव जी को याद किया और उनके बताए प्रेम, भाईचारे, समानता एवं मानवता के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। इस मौके पर सरदार हरमनप्रीत सिंह, सरदार इकबाल सिंह, रविंदर पाल सिंह, सरदार कुलबीर सिंह, सरदार बलबीर सिंह, हेड ग्रंथी सरदार श्रवण सिंह, गुरचरण सिंह, डॉक्टर के.एन. सिन्हा, डॉक्टर विवेक राज सहित काफी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।सभी ने गुरु नानक देव जी के आदर्शों पर चलने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया। मौके पर डॉक्टर के एन सिन्हा के द्वारा स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया.
बाइट. हरमनप्रीत
📲Get App