🔥 TRENDING અમરેલીના ચિત્તલ રોડ પર નવો બનેલ માર્ગમ... भालोद हादरले! दारूच्या नशेत किरकोळ वाद... जामनेर तहसील पुन्हा ACB च्या रडारवर; २... IOC to Link Kochi LNG Terminal with So... Tamil Nadu Expands Kamaraj Breakfast S... MP NEET Mop‑Up Round 2026 Counselling...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
आरा जिला केगढ़नी में थाना क्षेत्र में बदमाशों ने रेलवे कर्मचारी के पुत्र को पैर में मारी गोली
Crime

आरा जिला केगढ़नी में थाना क्षेत्र में बदमाशों ने रेलवे कर्मचारी के पुत्र को पैर में मारी गोली

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 07 Sep 2026, 05:47 PM 👁 36
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आरा जिला के गढ़नी थाना क्षेत्र में रेलवेकर्मचारी के पुत्र को मारी गोली इलाज के लिए पटना रेफर

गढ़नी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

आरा जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के लसाढ़ी गांव में सोमवार की सुबह कीचड़ पड़ने के विवाद को लेकर हथियारबंद बदमाशों ने रेलवे कर्मचारी पुत्र को गोली मार दी। जख्मी युवक को गोली बाएं पैर में घुटने के ऊपर लगी है, जो आरपार हो गई है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तब परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना पाकर गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छांव में शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक गड़हनी थाना क्षेत्र के लसाढ़ी गांव निवासी रमेश कुमार सिंह का 32 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार है। वह पेशे से मजदूर था। जख्मी युवक के पिता रेलवे में (एलटीआई) रेल लाइटिंग इंस्पेक्टर के पद पर दानापुर में कार्यरत है।
📲Get App