🔥 ट्रेंडिंग बलरामपुर में टूटा सड़क मार्ग, बारिश मे... कुमार कुंदन ने सपा छोड़ कर जदयू का दाम... बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बेल्ट्रॉन... રાજકોટના કુવાડવા રોડ પર ઓવરલોડ ટ્રક એક... સાબરકાંઠા જિલ્લા સ્પેશિયલ ઓપરેશન ગ્રુપ... मोहना नगर परिषद अध्यक्ष ने वार्ड 04 मे...
29 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

आरा: चरपोखरी पुलिस ने गड़हनी बाजार में छापेमारी कर अनैतिक गतिविधि का भंडाफोड़ किया, तीन महिलाएं गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Bishnu mishra 🗓 29 सित. 2026, 06:42 PM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी बाजार में पुलिस ने एक मकान में चल रहे अनैतिक गतिविधियों का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मौके से कंडोम के पैकेट और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र की पुलिस ने गड़हनी बाजार स्थित ब्लॉक रोड में एक मकान में चल रहे अनैतिक धंधे का खुलासा किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान मौके से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, स्थानीय मोहल्ले के लोगों द्वारा सूचना दी गई थी कि एक घर में गलत धंधा चल रहा है, जिससे मोहल्लेवासियों को परेशानी हो रही है। इस सूचना के आधार पर रविवार की शाम को पुलिस ने ब्लॉक रोड स्थित चिह्नित मकान में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं को पकड़ा। उनके पास से दो पैकेट कंडोम और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
📲Get App