🔥 TRENDING ખાડિયા વિસ્તારમાં 80 વર્ષ જૂનું મકાન ધ... ઇડરના જુમસર ગામમાં વીજળી પડવાથી બે ગાય... સરપંચે કચરાવિસર્જન રોકી, નાડું ભરાવ્યુ... ନୀଳପଦା ଗ୍ରାମରେ ଗଣାଧକ୍ଷ ପୂଜା ଉତ୍ସବ ଆୟୋଜ... હિંમતનગર RTO સર્કલમાં વરસાદી પાણી ભરાવ... మాజీ డిప్యూటీ సీఎం అంజాద్ భాష, గారు సీ...
14 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

आरा बक्सर नेशनल हाईवे पर बिहिया थाना क्षेत्र के दोघरा गांव के पास एक अधेड़ को मारा धक्का हुई मौत

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 14 Sep 2026, 01:00 PM 👁 7
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आरा जिला के आरा बक्सर नेशनल हाईवे पर बिहिया थाना क्षेत्र के दोघरा गांव के पास एक तेज रफ्तार मैजिक ने शोच कर वापस लौट अधे ड़ को मारा धक्का हुई मौत

आरा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के दोघरा गांव स्थित जिओ पेट्रोल पंप के समीप मैजिक वाहन ने शौच कर वापस लौट रहे अधेड़ को रौंद दिया हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चालक मैजिक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर आसपास की इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के दोघरा गांव निवासी स्व. यमुना महतो के 55 वर्षीय राजकुमार महतो है। वह पेशे से किसान थे। उधर घटना के बाद मृतक के परिजन एवं स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क उठा। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने दोघरा गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप शव के साथ सड़क जाम कर दिया। उनके द्वारा करीब तीन घंटे तक सड़क को जाम रखा गया। जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी रही एवं आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा। जाम की सूचना पाकर बिहिया थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटवाया।
📲Get App