🔥 TRENDING महानवमी पर एग्री वेलफेयर पोर्टल का शुभ... ग्वालियर हादसे में 10 लोगों की मौत पर... नवरात्रि में पूजा घरामी ने कराया 9 छोट... BMRCL Launches Free E-Book Library at... ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਚ ਨੋਜਵਾਨ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ Free Kannada Audio Guide Launched at H...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आमस थाना कि पुलिस ने 41ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 19 Oct 2026, 06:55 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी जिला के आमस थाना कि पुलिस ने एक थार गाड़ी से 41ग्रामब्राउन शुगर के साथ साथ दो लोगों ने गिरफ्तार किया

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

आमस में 41 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, थार गाड़ी जब्त ।

गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 41 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक थार गाड़ी और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं । पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी-1 संदीप कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से थार गाड़ी में मादक पदार्थ लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर आमस थाना पुलिस ने छापेमारी दल गठित कर वाहन की तलाशी ली ।


वीओ - आमस टोल प्लाजा के पास काले रंग की थार गाड़ी को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान चालक की सीट के नीचे छिपाकर रखा गया 41 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। इसके बाद गाड़ी में सवार दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजन कुमार (26 वर्ष) और सुचित कुमार (29 वर्ष), दोनों निवासी रांची, झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने आमस थाना कांड संख्या 387/26 दर्ज कर NDPS एक्ट की धारा 8(सी)/21(बी) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।


बाईट संदीप कुमार DSP शेरघाटी
📲Get App