🔥 TRENDING शारदीय नवरात्र: मांढरदेव गडावर काळुबाई... फारबिसगंज में माँ भगवती वैष्णो देवी मं... बेगूसराय बस स्टैंड के सामने ऑटो चालकों... Himachal Pradesh hrtc post vacancy जानराववाडी ग्रामपंचायतीचा भोंगळ कारभार... खुर्दा महोत्सव की भव्य तैयारी, संस्कृत...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

आमस में हुए दुकान से मोबाइल चोरी का खुलासा 11मोबाइल बरामद

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 17 Oct 2026, 12:00 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
औरंगाबाद से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

आमस में मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा, औरंगाबाद से 11 मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद

मोबाइल दुकान संचालक गिरफ्तार, चोरी के सामान खरीदने वाले अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी

आमस/शेरघाटी। आमस थाना क्षेत्र के बोझिल गांव स्थित आरके डिजिटल मोबाइल दुकान में हुई चोरी की दो घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर औरंगाबाद जिले के बालूगंज बाजार स्थित एक इंजीनियरिंग वर्कशॉप से चोरी के 11 मोबाइल समेत बड़ी मात्रा में अन्य सामान बरामद किया है। मामले में दुकान संचालक पंकज विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरके डिजिटल मोबाइल दुकान में छह महीने के भीतर दो बार चोरी हुई थी। पहली घटना 2 अप्रैल 2026 की रात हुई, जबकि दूसरी घटना 7 अक्टूबर की रात हुई। दोनों मामलों में आमस थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

अनुसंधान के दौरान पुलिस को चोरी किए गए रियलमी मोबाइल के इस्तेमाल के आधार पर सुराग मिला। मोबाइल औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के तेतुआ गांव निवासी कमलेश कुमार के पास से बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि मोबाइल बालूगंज बाजार स्थित बन्दे इंजीनियरिंग वर्कशॉप से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने वर्कशॉप में जांच की, जहां चोरी के अन्य सामान भी मिले।

पुलिस ने मौके से आईटेल के छह, जियो भारत वी4 के तीन और एचएमडी 101 के दो मोबाइल बरामद किए। इसके अलावा 165 डाटा केबल, 10 ईयरबड्स, 30 नेकबड्स, 13 टेम्पर्ड ग्लास, सात स्मार्ट चार्जर और 34 स्मार्ट केबल जब्त किए गए।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पंकज विश्वकर्मा ने चोरी के मोबाइल और अन्य सामान मिथुन कुमार तथा टुन्नु कुमार से सस्ते दाम पर खरीदने की बात स्वीकार की। पुलिस मामले में अन्य आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है तथा शेष सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है।
📲Get App