🔥 TRENDING ಕಿತ್ತೂರು ರಾಣಿ ಚನ್ನಮ್ಮ ವಿಜಯೋತ್ಸವಕ್ಕೆ ಶ್... अरवल पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत शन... Jaishankar lauds expanding India‑Bulga... Nagaland CM Neiphiu Rio Attends 50th A... હિંમતનગર ITI માં પાંચમો કૌશલ્ય દીક્ષાં... Manipur Spurious Liquor Outbreak Claim...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आमने-सामने बाइक भिड़ंत में बुजुर्ग गंभीर घायल

✍️ Reporter: Ajay Kumar Giri 🗓 21 Nov 2026, 05:00 PM 👁 25
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
चांदा, सुल्तानपुर ,, शनिवार शाम करीब चार बजे चांदा थाना क्षेत्र के ढाखापुर फोरलेन पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।
घायल की पहचान मोहम्मद मूसा (65) पुत्र अब्दुल मजीद निवासी दशरथपुर, थाना पट्टी, प्रतापगढ़ के रूप में हुई। वह कोइरीपुर में एक निमंत्रण में शामिल होने आए थे। वापस घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। बताया गया कि बाइक सवार बुजुर्ग ने हेलमेट पहन रखा था।
📲Get App