🔥 TRENDING Police Search TMC Leader’s Nandigram H... Greater Noida Bus Catches Fire After S... लखनपुर पंचायत स्कूल की बाउंड्री निर्मा... ओतुर मार्केटमध्ये कांदा व भाजीपाल्याची... Two Naga Civilians Killed in Manipur S... Alpine Driver Franco Colapinto Faces C...
27 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आम आदमी पार्टी सभी 11 पंचायत समितियां के सभी वार्ड एवं जिला परिषद के सभी वार्डों में उतरेगी प्रत्याशी

✍️ Reporter: Rohitas Kumar 🗓 27 Sep 2026, 04:44 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
आम आदमी पार्टी सभी 11 पंचायत समितियों के सभी वार्डों एवं जिला परिषद के सभी वार्डों में उतारेगी प्रत्याशीजिला चुनावी बैठक में हुआ ऐलान, 262 वार्डों में चुनाव लड़ने की तैयारी
आम आदमी पार्टी ने आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने आज आयोजित प्रेस वार्ता एवं जिला चुनावी बैठक में घोषणा की कि आगामी पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावों में आम आदमी पार्टी जिले की सभी 11 पंचायत समितियों के सभी वार्डों तथा जिला परिषद के सभी वार्डों, यानी कुल 262 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारेगी।

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि हाल ही में सम्पन्न नगर निकाय चुनावों में पहली बार चुनाव मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कुल 42 पार्षदों को जीत दिलाई।

पार्टी ने पहली बार में ही बारां में अपना बोर्ड बनाने में सफलता प्राप्त की। बारां नगर परिषद में शीतल राठौड़ सभापति तथा पीड़ावा नगर पालिका में सगीर अहमद खां उपसभापति निर्वाचित हुए हैं।

आम आदमी पार्टी ने नगर निकाय चुनावों के परिणामों को आगामी पंचायती राज चुनावों के लिए जनता की अपेक्षाओं और बदलाव की मांग के रूप में बताया। पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनीतिक दल विकास के मुद्दे पर जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में विफल रहे हैं और उनके अनेक चुनावी वायदे धरातल पर प्रभावी रूप से दिखाई नहीं देते। इसके विपरीत, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी तथा अन्य जनहित के मुद्दों पर अपनी सरकारों के माध्यम से कार्य करके अपने मॉडल को जनता के सामने रखा है।

QR कोड के माध्यम से मांगी जाएगी प्रत्याशियों की दावेदारी

जिला चुनावी बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि आम आदमी पार्टी द्वारा राजस्थान में इच्छुक उम्मीदवारों के लिए QR कोड जारी किया गया है।
पार्टी के साथ जुड़कर आगामी पंचायती राज चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्ति QR कोड स्कैन कर अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकते हैं ।

पार्टी की ओर से बताया गया कि उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया में स्थानीय स्तर पर सक्रियता, जनसरोकारों से जुड़ाव तथा क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत करने की क्षमता जैसे पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा।

कोर टीम का गठन

आगामी पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर जिला चुनाव प्रभारी शरद मिश्रा द्वारा चुनावी कोर टीम का गठन किया गया है। इस टीम में वागीश खुंगर, महावीर राजोरिया, देवेंदु शर्मा, नितेश शर्मा, समीर खान एवं विनोद कुमार अरुण को जिले की चुनावी तैयारियों का दायित्व सौंपा गया है।

बैठक की अध्यक्षता जगन्नाथ गोयल ने की। इस अवसर पर पार्टी के अन्य पदाधिकारी

अतर सिंह, मनोज चंद्रुल, शब्बीर, मनीष कुमार, धर्मेन्द्र, अनवर हुसैन, सुरभि गुप्ता एवं ललित सैनी सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पार्टी ने कहा कि आगामी पंचायती राज चुनावों में संगठन को बूथ एवं वार्ड स्तर तक मजबूत करते हुए जनता के बीच जाकर स्थानीय मुद्दों और विकास के विषयों को प्रमुखता से उठाया जाएगा

आम आदमी पार्टी अलवर मिडिया
📲Get App