🔥 TRENDING भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का स्थाप... Speculation Rises Over Mohammed Shami... Centre Confident of 371 Votes for Deli... Chief Secretary Inspects JKSSB Sub‑Ins... FDA Suspends Licences of Two Paneer Un... Jammu & Kashmir Lieutenant Governor wa...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आजसू के मिलन समारोह और कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर तमाड़ में अहम बैठक, तैयारियों पर हुई चर्चा

✍️ Reporter: Mukesh Kumar Gupta 🗓 29 Nov 2026, 08:52 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
आजसू के मिलन समारोह और कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर तमाड़ में अहम बैठक, तैयारियों पर हुई चर्चा

तमाड़। आजसू पार्टी के आगामी मिलन समारोह और प्रखंड कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर तमाड़ प्रखंड के दिउड़ी मंदिर स्थित मामा फैमिली होटल में पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अनिल महतो ने की।
बैठक में आगामी 1 दिसंबर को होने वाले मिलन समारोह और उसके कुछ दिन बाद आयोजित होने वाले प्रखंड कार्यकर्ता सम्मेलन को भव्य और ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका सौंपने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का संकल्प लिया। सभी ने एकजुट होकर गांव-गांव तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने का निर्णय लिया।
बैठक में मुख्य रूप से जगदीश गुप्ता, हीरालाल दास, उमेश नायक, सुनीता देवी, धनेश्वर महतो, हरदेव महतो, शक्तिपद महतो, गुलाम महतो, पंकज महतो, संदीप महतो, गंभीर महतो, दिलीप महतो, मधुसूदन लोहरा, शिशुपाल सेठ, चंदन महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
📲Get App