Health
आजमगढ़ में MRI मशीन उपलब्ध कराने की मांग, नमो नमो क्रांति फाउंडेशन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
नमो नमो क्रांति फाउंडेशन परिवार, आजमगढ़ की ओर से यह ज्ञापन जनहित और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर सौंपा गया।
आजमगढ़। जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को आधुनिक जांच की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने 28 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी आजमगढ़ को ज्ञापन सौंपा। फाउंडेशन की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुलेखा चौबे के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मंडलीय अस्पताल सदर और PGI चक्रपानपुर आजमगढ़ में तत्काल MRI मशीन उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन का ध्यान जनपद की स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर आकर्षित करते हुए कहा कि दोनों प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में MRI मशीन उपलब्ध होने से मरीजों को आधुनिक जांच की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी। इससे गंभीर बीमारियों की जांच कराने के लिए मरीजों और उनके परिजनों को अन्य शहरों की ओर जाने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान जिला प्रभारी अयोध्या तिवारी, जिला अध्यक्ष मदन मोहन शुक्ला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुलेखा चौबे, जिला महासचिव अमित सिंह, जिला उपाध्यक्ष पुनीता शुक्ला, अभिषेक शुक्ला सहित दर्जनों महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से जनहित में इस मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए मंडलीय अस्पताल सदर और PGI चक्रपानपुर में जल्द से जल्द MRI मशीन उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की अपील की।