🔥 ट्रेंडिंग ભુજના ભીરંડીયારમાં 669 કિલો શંકાસ્પદ પ... त्रिपुरा वैज्ञानिक ने अफ्रीकी चावल उत्... उत्तरी त्रिपुरा में ड्राइवर की रहस्यमय... गुजरात में राष्ट्रीय एकता दिवस पर त्रि... हिमाचल प्रदेश में अब वेट भुगतान होगा इ... हिमाचल में पैराग्लाइडिंग दुर्घटना में...
26 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आज शाम 6 बज े थमेगा दूसरे चरण का चुनाव प्रचारः सभा-जुलूस और लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध रहेगा, 28 अक्टूबर को वोटिंग

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 26 अक्टू. 2026, 05:14 PM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
दौसा मे ं पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में 28 अक्टूबर को होने वाले चुनाव को लेकर बांदीकुई, बसवा, बैजूपाड़ा, महवा, मंडावर एवं मनोहरपुर-खेड़ला पंचायत समिति क्षेत्र मे ं आज शाम 6 बज े से चुनाव प्रचार थम जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने बताया - निर्वाचन से पहले अंतिम 48 घंट े की अवधि मे ं चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद आदर्श आचार संहिता के प्रावधानो ं की पालना करनी होगी। कानून-व्यवस्था और निर्वाचन प्रक्रिया की गोपनीयता बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों, राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों को निर्देशो ं का पालन करना

होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार की सार्वजनिक सभा या जुलूस आयोजित नहीं किया जा सकेगा। साथ ही बीएनएसएस की धारा 163 के तहत लागू आदेशों के अनुसार पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने और आवागमन संबंधी प्रतिबंधो ं की पालना सुनिश्चित की जाएगी।
📲Get App