🔥 TRENDING होटल गोपाल जी, अलीगढ़ के खैर बाईपास से... जयपुर के आमेर में प्रसिद्घ ट्रस्ट गार्... छठ पूजा महासमिति चट्टी पेटो के अध्यक्ष... જૂનાગઢમાં બક્ષીપંચ મોરચાની કારોબારી બે... रेल मंत्री अश्विन विश्नोई और मुख्यमंत्... ਚੰਨੀ ਦੇ ਕਰੀਬੀ ਬਰਿੰਦਰ ਢਿੱਲੋਂ ਵਿਰੁੱਧ FIR...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
आईटीआई चयन परिणाम 2026-27 घोषित, प्रवेश प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू
Education

आईटीआई चयन परिणाम 2026-27 घोषित, प्रवेश प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 26 Aug 2026, 11:20 AM 👁 114
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

27 अगस्त से 4 सितंबर तक होगा चयनित अभ्यर्थियों का प्रवेश

लखनऊ। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, अलीगंज लखनऊ द्वारा प्रदेश के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 (एक वर्षीय) एवं सत्र 2026-28 (दो वर्षीय) के प्रथम चरण का चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है। चयनित अभ्यर्थी अपना प्रवेश परिणाम परिषद की वेबसाइट पर देख सकते हैं। प्रथम चरण में प्रवेश की प्रक्रिया 27 अगस्त 2026 से 4 सितंबर 2026 तक (अवकाश सहित) निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपनी पंजीकरण संख्या एवं जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। चयन होने पर अभ्यर्थी का बुलावा पत्र प्रदर्शित होगा, जिसे प्रिंट कर प्रवेश के लिए उपयोग किया जा सकेगा। चयनित अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी सूचना दी जा रही है। प्रवेश के समय अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र, मूल प्रमाण-पत्रों, अंकपत्रों की प्रतियां, प्रमाणित प्रतियां तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संबंधित आईटीआई में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अभ्यर्थियों को संस्थान में उपलब्ध प्रवेश सूची से अपना प्रवेश सुनिश्चित कराने के बाद FREEZE अथवा FLOAT विकल्प में से किसी एक का चयन करना होगा। परिषद ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे प्रवेश की अंतिम तिथि से पहले संबंधित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर लें। अधिक जानकारी के लिए परिषद के हेल्प डेस्क नंबर 0522-4150500, 7897992063 तथा दूरभाष 0522-2336115, 9628372929 (व्हाट्सऐप) पर संपर्क किया जा सकता है।
📲Get App