🔥 ट्रेंडिंग રાજકોટ બી-ડિવિઝન પોલીસની કાર્યવાહી, નં... સીમરન પટેલની ગાંધીજી ફોટો સંબંધિત વાંધ... વડોદરામાં વકીલોની હડતાળ અચોક્કસ મુદત સ... 1997 में इस्लामाबाद के ऊपर MiG-25 का र... गुरु गोचर 2026: इन 6 राशियों के लिए अग... एरिक शमिट की नाव 'फाल्कोर' ने 13 लाख व...
06 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
आईपीएल ऑनलाइन सट्टा केस में फरार आरोपी धमतरी से गिरफ्तार

आईपीएल ऑनलाइन सट्टा केस में फरार आरोपी धमतरी से गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Devendra Kumar Poya 🗓 06 अक्टू. 2026, 06:10 AM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*कांकेर* सिटी कोतवाली पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट ऑनलाइन सट्टा मामले में फरार आरोपी को धमतरी से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 22 मई 2026 को ज्ञानी चौक स्थित माखन भोग होटल के पास मोबाइल से आईपीएल सट्टा खिलाने की सूचना पर रेड कर 7 आरोपियों को पहले पकड़ा गया था। पूछताछ में नितिन वर्दियानी उर्फ निक्की की संलिप्तता सामने आई थी, जो ऑनलाइन सट्टा आईडी उपलब्ध कराता था।

विशेष टीम ने आरोपी नितिन वर्दियानी उम्र 35 वर्ष निवासी आकाश गंगा कॉलोनी धमतरी को उसके घर से हिरासत में लेकर कांकेर लाया और कोर्ट में पेश किया।

पुलिस ने आरोपी से आईफोन कीमत 80 हजार और क्रेटा कार क्रमांक CG-07-CG-5111 कीमत करीब 6 लाख रुपये जब्त की है।

यह कार्रवाई उजियारा अभियान के तहत की गई।
📲Get App