🔥 ट्रेंडिंग अरुणाचल पुलिस ने असम में भाई-सहदे का ह... अरुणाचल में ITBP बटालियन को स्थानीय दू... सियांग बांध प्रभावित मंच से अरुणाचल मं... પાટણમાં પદ્મશ્રી મહેશ-નરેશ કે નામ" સંગ... एलजी सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवा... एएफसी हार के बाद FC गोआ ने ISL में SC...
28 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आगिरी देवी मंदिर की 5 किमी सड़क जर्जर हुई

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 28 अक्टू. 2026, 09:42 AM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
हिंडौन सिटी | करौली रोड पर जुंगीपुरा सैन बोर्ड से गांव आगिरी के पहाड़ पर स्थित देवी मंदिर तक जाने वाली सड़क खराब पड़ी है। सड़क करीब 5 किलोमीटर लंबी है। श्रद्धालुओं को आने-जान े में दिक्कत हो रही है। राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक आगिरी के पहाड़ पर स्थित देवी मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र है। बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। मन्नत मांगने भी आते हैं। नवरात्र सहित धार्मिक अवसरों पर भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे समय में खराब सड़क से परेशानी और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जुंगीपुरा सैन बोर्ड से आगिरी के पहाड़ पर स्थित देवी मंदिर तक की सड़क का निर्माण कराया जाए। सड़क को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जोड़ने के लिए संबंधित विभाग और प्रशासन कार्रवाई करे। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से भी जल्द समाधान की मांग की है।
📲Get App