🔥 TRENDING Nandini Dairy Raises Milk Prices by Rs... Mokokchung Times Publishes Editorial Q... Nagaland Secures ₹524 Crore in New Cen... Nagaland Launches 4th State & Para Gam... Manipur Officials Call for Faster News... Manipur Again Featured in شبكة تواصل ا...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

आगरा में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, PRV वाहनों की आकस्मिक चेकिंग; अधिकारियों ने दिए सतर्कता के निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 02 Nov 2026, 07:59 AM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में सायरन बजाकर नियमित गश्त करने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम रखने के निर्देश।

आगरा। आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगरा पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। पुलिस कमिश्नर आगरा दीपक कुमार के निर्देशन में नगर जोन के पुलिस अधिकारियों ने PRV (दो पहिया एवं चार पहिया) वाहनों की आकस्मिक चेकिंग की। इस दौरान पुलिस उपायुक्त नगर रवीन्द्र कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त नगर मनोज कुमार एवं नगर जोन के समस्त सहायक पुलिस आयुक्तों द्वारा PRV वाहनों का निरीक्षण किया गया। चेकिंग के दौरान सभी वाहनों पर संबंधित पुलिसकर्मी मौजूद पाए गए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश निरीक्षण के दौरान PRV वाहनों पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त करें। गश्त के दौरान सायरन बजाते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित हो। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के साथ-साथ आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।
📲Get App