🔥 TRENDING एसटी बसच्या NCMC कार्ड असतानाही महिलां... ಬೆಂಗಳೂರು ವಿಧಾನಸೌಧದ ಗೋಡೆಗಳಲ್ಲಿ ಕನ್ನಡ ಮಹ... ಜಾರ್ಖಂಡ್ ಗ್ರಾಮೀಣ ಭಾಗದ ಮಹಿಳೆಯರು ಪ್ಲಾಸ್ಟ... Delhi Court Sentences Five Individuals... Teen Murder Case Accused Re-arrested A... Iconic 'Ramayan' TV series makes histo...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

आगरा में शुक्रवार परेड का आयोजन, डीसीपी पश्चिमी आदित्य कुमार ने ली सलामी; पुलिस लाइन्स की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 06 Nov 2026, 02:26 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस लाइन्स की शाखाओं और संसाधनों का लिया जायजा, अधिकारियों ने व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश।

आगरा। पुलिस कमिश्नर आगरा दीपक कुमार के निर्देशन में शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स, आगरा स्थित परेड ग्राउंड में शुक्रवार परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त पश्चिमी आदित्य कुमार ने परेड की सलामी लेकर उसका निरीक्षण किया। उनके साथ सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वत/लाइन्स बजरंग प्रसाद एवं सहायक पुलिस आयुक्त एत्मादपुर देवेश सिंह भी मौजूद रहे। परेड के उपरांत अधिकारियों द्वारा पुलिस लाइन्स परिसर की विभिन्न शाखाओं एवं व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इसमें घुड़सवार शाखा, गैस एजेंसी, परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन, डायल-112, पुलिस आवास, मेस, आर्मरी तथा पुलिस वाहनों के रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके पश्चात पुलिस उपायुक्त पश्चिमी आदित्य कुमार द्वारा रजिस्टर पेशी एवं ओआर (अर्दली रूम) किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग एवं अनुशासित रहने के साथ-साथ आमजन की सेवा और सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करने के निर्देश दिए गए। इस निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली में अनुशासन, दक्षता और व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।
📲Get App